फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The mercury hovered between 4.8 and 11.6 degrees... Varanasi shivered for the fifth time in 56 years.

Varanasi News: 4.8 से 11.6 डिग्री के बीच रहा पारा... 56 साल में पांचवीं बार इतना ठिठुरा बनारस

Fri, 09 Jan 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The mercury hovered between 4.8 and 11.6 degrees... Varanasi shivered for the fifth time in 56 years.
यूपी में दूसरी सबसे ठंडी रात और चौथा सबसे ठंडे दिन वाला जिला रहा बनारस, इस सीजन की सबसे ठंडी रात और दिन
विज्ञापन

दोपहर 3.45 बजे तक रही धूप, 4 बजे के बाद अचानक अंधेरा छा गया और दिखने लगा कोहरा

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। 1969 के बाद 56 साल में बनारस इतनी ठंडी झेल रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री नीचे, महज 11.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम पारा सामान्य से 3.6 डिग्री कम, 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन में बृहस्पतिवार को बनारस में सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। कोहरे के चलते दृश्यता लगभग शून्य रही। दोपहर में जब 3.45 बजे तक धूप थी, तब मौसम सामान्य महसूस हुआ, लेकिन शाम 4.15 बजे के आसपास मात्र आधे घंटे में पारा 3-4 डिग्री तक गिर गया।
दोपहर की धूप के बाद अचानक उठते कोहरे को देखकर लोग हैरान रह गए। शाम 5 बजे से पहले ही अंधेरा छा गया। अचानक शुरू हुई ठिठुरन ने लोगों को चौंका दिया और यह मौसम चर्चा का विषय बन गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में चौथा सबसे ठंडा दिन और दूसरी सबसे ठंडी रात बनारस की रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1969 के बाद जनवरी में यह पांचवीं बार है जब पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। इससे पहले चार बार: 2024 में दिन का तापमान 11.4 डिग्री, 2011 में 10.8 डिग्री, 2004 में 10.6 डिग्री और 2003 में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि शुक्रवार से ठंड कम होने की संभावना है। पंजाब के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। 11 जनवरी तक धूप का आनंद लेने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काशी से 0.8 डिग्री कम रहा चुर्क का तापमान
बृहस्पतिवार को दिन में बनारस प्रदेश का चौथा सबसे ठंडा जिला रहा। शाहजहांपुर और बरेली में 11.2 डिग्री, और प्रयागराज में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं रात में बनारस प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। बनारस से 150 किमी दूर चुर्क में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।


दो दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में दो दिन के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस में अगले तीन-चार दिनों तक कोहरे की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी कोहरे के दबाव के कारण तापमान तेजी से गिरा। शाम 5 बजे के बाद हवा में नमी 90% से अधिक हो गई। पछुआ हवा 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed