फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The men and women of Coimbatore had come without telling anyone

Varanasi News: किसी को बताए बगैर ही आए थे कोयंबटूर निवासी महिला-पुरुष

Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The men and women of Coimbatore had come without telling anyone
शिवाला स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिले महिला-पुरुष कोयंबटूर में अपने परिजनों और करीबियों को बताए बगैर ही काशी भ्रमण के लिए आए थे। दोनों के ही परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे और उनके संबंध में कोयंबटूर की स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई थी। इधर भेलूपुर थाने की पुलिस दोनों के परिजनों के वाराणसी आने का इंतजार कर रही है। ताकि, उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके। परिजनों ने पुलिस से कहा है कि वह बृहस्पतिवार या फिर शुक्रवार तक वाराणसी पहुंचेंगे। तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी चिकित्सक रेवांथा मोहन राज (47) रिश्ते की अपनी चचेरी बहन श्रीसीजे (48) के साथ बीते 18 अगस्त को वाराणसी आए थे। मंगलवार को शिवाला स्थित होटल के कमरे में दोनों मृत पड़े मिले। दोनों के कमरे में शुगर, हार्ट और ऑक्सीजन की कमी के साथ ही अन्य बीमारियों से संबंधित ढेर सारी दवाइयां पड़ी हुई थीं। आशंका जताई गई है कि दोनों ने आत्महत्या की है। भेलूपुर थाने की पुलिस ने कोयंबटूर की पुलिस से संपर्क किया तो परिजनों के माध्यम से पता लगा कि श्रीसीजे के पति की मौत हो चुकी है। रेवांथा मोहन राज ने शादी नहीं की थी। दोनों ही अपने निजी जीवन से परेशान चल रहे थे और अवसादग्रस्त थे। श्रीसीजे शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। इस संबंध में बुधवार को एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को कहा गया है कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर तक आ जाएं तो उसी दिन दोनों शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा। फिलहाल परिजनों का इंतजार है और जब वह आएंगे तभी पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article