फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The line started from midnight, if the vaccine was not applied, then there was a ruckus

आधी रात से लगी लाइन, नहीं लगा टीका तो किया हंगामा

Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The line started from midnight, if the vaccine was not applied, then there was a ruckus
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर किचकिच दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कहीं समय से पहले टीका खत्म हो जा रहा है तो कहीं लाइन में लगने के बाद भी टीका न लगने से लोगों का गुस्सा भड़क जा रहा है। शनिवार को सीएचसी हाथी बाजार पर टीका लगवाने के लिए लोग आधी रात के बाद से ही लाइन में लग गए थे। शनिवार सुबह टीके की पहली डोज नही लगी तो विरोध में लोगों ने हंगामा मचाया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इस तरह की स्थिति शहरी ओर ग्रामीण इलाकों में कई केंद्रों की रही। टीकाकरण का ग्राफ जहां जुलाई महीने में बढ़ा था। वहीं, अगस्त में भी तीन अगस्त को 44 हजार टीका एक दिन में लगाया गया। इधर, दो दिन से ग्राफ घटकर 10 हजार से कम आ गया है। शनिवार को सिर्फ 1432 लोगों को टीका लगा। जिसमें 1095 को पहली और 337 को दूसरी डोज लगाई गई। ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी लोग सुबह काउंटर खुलने से पहले ही लाइन में लग जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीबाजार पर बीती रात एक बजे से ही लंबी लाइन लग गई। सुबह कर्मचारी ने जैसे ही टीका न होने की बात कही तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान लोगों ने हंगामा मचाया, मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इससे दूसरी डोज का टीका लगाने का काम भी रोकना पड़ा। अधीक्षक डॉ. हंसराज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया तब जाकर टीकाकरण शुरू हो सका। अधीक्षक ने बताया कि पहली डोज नहीं लगने का नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया गया था। इसके बाद भी लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे। अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed