फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The light of Lord Jesus shone with the candle flame, carols echoed

Varanasi News: कैंडल की लौ के साथ प्रभु यीशु के चमकी रोशनी, गूंजे कैरोल

Mon, 08 Dec 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The light of Lord Jesus shone with the candle flame, carols echoed
कि्रसमस के उपलक्ष्य में रविवार को सिगरा के संत पॉलस चर्च में प्रभू यीशु  मसीह की महिमा के गीत ग - फोटो : bishnah 1
प्रभु यीशु के आगमन के दूसरे रविवार चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। कैरोल गीत गूंजे और प्रभु की महिमागान हुई। मसीहियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशी का इजहार किया। छावनी स्थित महागिरजा में प्रार्थना सभा में भीड़ रही।
विज्ञापन

क्रिसमस के आगमन के उपलक्ष्य में महागिरजा में सुबह पूजा और प्रार्थना हुई। भजन टोलियों ने यीशु के आगमन में कैरोल गीत पेश किए। पूजा में पुरोहित फादर जॉन इब्राहम, जोसफ, विमलन आदि रहे। सेंट पॉल चर्च सिगरा में शाम को सीएनआई चर्चों के अलावा गिरजाघर के मसीही जुटे थे। कैंडल लाइट सर्विस में सभी ने प्रभु यीशु की विशेष उपासना की। सेंट मैरीज स्मिथ स्कूल की क्वायर ने कैरोल गीतों प्रभु यीशु की महिमा बताई। पादरी संजय दान ने कहा कि वह दुनिया के कल्याण के लिए अवतार लिए।
विज्ञापन

हम उनके आदर्शों और संदेशों को आत्मसात कर दुनिया में शांति के साथ सौहार्द ला सकते हैं। इकबाल मसीह ने प्रार्थना कराई। इसके बाद चर्च परिसर में सभी ने कैंडल मार्च निकाले। सभी ने प्रभु से दुनिया के दुखों को दूर कर कल्याण की कामना की। सभी ने प्रभु के आगमन की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। लाल चर्च, तेलियाबाग, गोदौलिया, रामकटोरा सहित अन्य चर्चों के मसीही प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पूजा व कैंडल मार्च में नितिन विल्फ्रेड प्रसाद, विनय दयाल, विजय दयाल, इमैनुएल, खुशाल, प्रकाश, डॉ. अनीता डे आदि रहे।

कि्रसमस के उपलक्ष्य में रविवार को सिगरा के संत पॉलस चर्च में प्रभू यीशु  मसीह की महिमा के गीत ग

कि्रसमस के उपलक्ष्य में रविवार को सिगरा के संत पॉलस चर्च में प्रभू यीशु  मसीह की महिमा के गीत ग- फोटो : bishnah 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed