फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The lack of a rack railway, many trains canceled

रेलवे के पास रैक की कमी, कई ट्रेनें निरस्त

Wed, 11 Jan 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 11 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
The lack of a rack railway, many trains canceled
train - फोटो : File Photo
रैक न मिलने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया गया है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, जम्मूतवी समेत कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी झेल पड़ रही है। टिकट निरस्त कराने के लिए काउंटर पर यात्रियों की भीड़ रही है।
विज्ञापन


परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन नई दिल्ली से 11 जनवरी को निरस्त रहेगी। फरक्का एक्सप्रेस अप और डाउन में मालदा टाउन से 10 जनवरी को और दिल्ली से 12 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसके चलते यह गाड़ी 12 और 13 जनवरी को लखनऊ मंडल में निरस्त रहेगी। पटना-कोटा बुधवार को निरस्त रहेगी तो वहीं कोटा-पटना 12 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वहीं फिरोजपुर मंडल के घगवाल-संभा रेल खंड-12 तथा 13 को तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन जम्मूतवी से 12 तथा 13 को निरस्त रहेगी। इसके चलते यह गाड़ी लखनऊ मंडल में 13 और 14 जनवरी को निरस्त रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे शिवेंद्र शुक्ला ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed