फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The journey of roadways buses became expensive: 25 thousand passengers lost their pockets

रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा: 25 हजार यात्रियों की जेब ढीली, जानें,किन रूटों के लिए देना होगा ज्यादा किराया ?

Tue, 07 Feb 2023 11:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Feb 2023 11:43 AM IST
सार

परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। परिवहन निगम ने किराये का जो ब्योरा जारी किया है, उसके मुताबिक, जिन रूटों पर टोल टैक्स हैं, उन पर बसों का किराया ज्यादा बढ़ा है। जिन रूटों पर टोल टैक्स नहीं हैं, उन पर सामान्य किराया देना पड़ेगा। सामान्य बसों का किराया एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर रखा गया है।

विज्ञापन
The journey of roadways buses became expensive: 25 thousand passengers lost their pockets
वाराणसी बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन निगम ने सोमवार की देर रात (12 बजे) से रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। इससे 25 हजार से ज्यादा यात्रियोें की जेब ढीली होगी। वाराणसी से अलग-अलग रूटों पर इन यात्रियों का आवागमन होता है। मंगलवार की सुबह से ही बढ़ा किराया देना है।  

विज्ञापन

परिवहन निगम ने किराये का जो ब्योरा जारी किया है, उसके मुताबिक, जिन रूटों पर टोल टैक्स हैं, उन पर बसों का किराया ज्यादा बढ़ा है। जिन रूटों पर टोल टैक्स नहीं हैं, उन पर सामान्य किराया देना पड़ेगा। सामान्य बसों का किराया एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर रखा गया है। पहले प्रति किलोमीटर का किराया एक रुपये पांच पैसा था। इसी तरह जनरथ एसी (तीन सीट और दो सीट) से सफर पर प्रति किलोमीटर का 1.64 रुपये किराया देना पड़ेगा। जनरथ (दो सीटर) का प्रति किलोमीटर किराया 1.94 रुपये निर्धारित है। वातानुकूलित स्लीपर बस का प्रति किलोमीटर किराया 2.59 रुपये रखा गया है। हाई एंड वाल्वो और स्कैनिया बसों का प्रति किलोमीटर किराया 2.67 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। 
विज्ञापन

 

The journey of roadways buses became expensive: 25 thousand passengers lost their pockets
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मार्गों पर बढ़े किराये पर एक नजर
कहां से कहां तक-    दूरी (किलोमीटर में)- पहले-बढ़ा हुआ किराया
वाराणसी-जौनपुर-    64-83 -99
वाराणसी- लखनऊ- 315-375-454
वाराणसी-प्रयागराज-126-162-194
वाराणसी-आजमगढ़-121-138-168
वाराणसी-शक्तिनगर-220-284-341
वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर-216-270-327
वाराणसी-आजमगढ़-गोरखपुर-237-264-323

यात्री बसों का किराया बढ़ा है। बढ़ी दरें रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। अब यात्रियों को नया किराया देना पड़ेगा। - गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, वाराणसी परिक्षेत्र


 

The journey of roadways buses became expensive: 25 thousand passengers lost their pockets
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
क्या बोले यात्री ?
तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर अब देखने को मिला है। किराया बढ़ाना गलत नहीं है, लेकिन यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए।- प्रिया

बसों के बढ़े किराये में टोल टैक्स और सरचार्ज नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इससे यात्रियों को राहत मिले तो दिक्कत नहीं आएगी।- शक्तिभान शुक्ला

 किराया बढ़ाने का विरोध नहीं है, लेकिन बसों में महिलाओं के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं दी गई है। यह ठीक नहीं है। बस के साथ ही स्टेशन पर सुविधाएं ठीक होनी चाहिए। -आरजु मौर्या

यात्री सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहले सुविधाएं बढ़ानी चाहिए, फिर बसों का किराया बढ़ाना ठीक रहता। -योगेंद्र सिंह चौहान, यात्री, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed