फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The inauguration of the library will improve educational facilities in the village.

Varanasi News: लाइब्रेरी के उद्घाटन से गांव में शैक्षणिक सुविधाएं होंगी बेहतर

Thu, 09 Apr 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The inauguration of the library will improve educational facilities in the village.
क्षेत्र के बरही कला के पंचायत भवन में बुधवार एक पहल के तहत लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। पिंडरा से भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उनके घर के पास ही उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। इस लाइब्रेरी में जनरल नॉलेज, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। विधायक ने कहा कि यह पहल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर पवन सिंह, जयप्रकाश दुबे, आनंद सिंह, सोनू सिंह, शेखर सिंह, अरविंद पटेल, नीरज दुबे, सहारा पटेल, अभिषेक राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed