फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The growth cap will not short beard

विकास टोपी वाला करेगा, छोटी दाढ़ी वाला नहीं

Wed, 16 Sep 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 Sep 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
The growth cap will not short beard
विकास टोपी वाला ही कर रहा है न कि कोई छोटी दाढ़ी वाला। मंगलवार को यहां सांस्कृतिक संकुल में 805 करोेड़ रुपये की ड्रेनेज, सीवेज, एसटीपी और पेयजल की 48 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने आए नगर विकास मंत्री आजम खां ने नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ इसी अंदाज में निशाना साधा। कहा कि ‘बादशाह’ (प्रधानमंत्री) ने अवाम से लेकर गंगा तक के साथ जैसी नाइंसाफी, बेईमानी, ठगी की वैसी दुनिया के किसी बादशाह ने नहीं की होगी। बादशाह को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं। वे काशी आ रहे हैं और हमारी गुजारिश है कि इस पवित्र नगरी से देश के बूचड़खानों को बंद करने और मांस पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान करें।
विज्ञापन


अपने 47 मिनट के भाषण में आजम ने कहा कि किसी भी शहर के पांच सितारा होटल में गोमांस परोसा जाता है तो बार-बार गो हत्या को लेकर हम पर हमले क्यों होते हैं। क्या कभी किसी ने सरकार से गो हत्या करने की अनुमति मांगी। हम तो हर किस्म की हिंसा के खिलाफ हैं। जानवरों की हत्या के भी और गुजरात, राममंदिर आंदोलन और मुजफ्फर नगर में हुई हिंसा के भी। हमारी कथनी और करनी एक है लेकिन प्रधानमंत्री यदि सचमुच गोहत्या विरोधी हैं तो इस पवित्र नगरी से देश भर के बूचड़खाने बंद करने का ऐलान करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 100 दिन में नौकरी और एकाउंट में पैसे देना का भरोसा देकर सत्ता में आई सरकार के वजीर-ए-आला अब अंतरराष्ट्रीय नेता बन चुके हैं और जल्द ही ब्रह्मांड के नेता बन जाएंगे। उन्हें सीवर, सड़क, पानी और जनता की बुनियादी सहूलियतों से क्या? लेकिन हमारे लिए यही बातें महत्वपूर्ण हैं। यहां का आदमी चाहता है कि उसकी गली बन जाए और उसके घर में शुद्ध पानी आए। यहां के सांसद ने सवा साल में बनारस को एक खोटा सिक्का तक नहीं दिया। युवाओं को नौकरी देने, विदेश से काला धन वापस लेकर सबके खाते में लाखों रुपये जमा करने, देश से गरीबी दूर करने के सपने दिखाकर देश की शीर्ष कुर्सी पर बैठने के बाद सब कुछ भूल गए। मुल्क और लोगों के साथ इतनी नाइंसाफी, बेईमानी, ठगी दुनिया के किसी बादशाह ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed