फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Governor expressed his displeasure after seeing the dirt. The Vice Chancellor and DM got the broom done at

राज्यपाल की नाराजगी का असर: दोपहर में देखी गंदगी तो निरस्त कर दी छुट्टी, कुलपति और डीएम ने रात में लगवाई झाड़ू

Sun, 26 Nov 2023 10:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 26 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम सहित नगर निगम के अधिकारियों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाई। कुलसचिव प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता अभियान चलाने के लिए 26 नवंबर को भी विश्वविद्यालय खुला रहेगा।

विज्ञापन
The Governor expressed his displeasure after seeing the dirt. The Vice Chancellor and DM got the broom done at
कुलपति और डीएम ने रात में लगवाई झाड़ू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल को दोपहर में दीक्षांत समारोह के समापन के बाद संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में गंदगी दिखी। उन्होंने नाराजगी जताई तो शाम को ही कुलपति, जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने रात में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। वहीं दीक्षांत समारोह के बाद अगले दिन होने वाले अवकाश को भी निरस्त कर दिया गया है।


उन्होंने कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा समेत अधिकारियों से इसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद आनन-फानन में रात आठ बजे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम सहित नगर निगम के अधिकारियों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूरे परिसर में झाड़ू लगाई। कुलसचिव प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छता अभियान चलाने के लिए 26 नवंबर को भी विश्वविद्यालय खुला रहेगा। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी एनपी सिंह, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो सुधाकरमिश्र, प्रो. हरिशंकर पांडेय समेत अधिकारियों और विद्यार्थियों ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed