{"_id":"631442c53297aa399222bdca","slug":"the-government-is-ready-at-all-times-to-help-the-farmers-and-the-flood-affected-said-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री ने किसानों के लिए कही बड़ी बात: वाराणसी दौरे के दौरान बाढ़ और सूखा प्रभावित किसानों को दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री ने किसानों के लिए कही बड़ी बात: वाराणसी दौरे के दौरान बाढ़ और सूखा प्रभावित किसानों को दिया भरोसा
Sun, 04 Sep 2022 11:46 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:46 AM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी दौरे के दौरान कहा कि किसान और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सरकार हर समय तैयार है। शनिवार को मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर थे। इस मौके पर उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया साथ ही संकटमोचन मंदिर में पूजा-पाठ की। इस मौके पर रक्षामंत्री ने किसानों की भी बात की और कहा, बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों की परेशानी की जानकारी सरकार को है। किसान और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सरकार हर समय तैयार है। शनिवार को मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
शनिवार को संकटमोचन मंदिर में रक्षामंत्री ने बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र नेे रक्षामंत्री को लोलार्क कुंड पर स्नान के दौरान प्रशासन की ओर से की गई बैरिकेडिंग से क्षेत्रीय लोगों को हुई परेशानी से अवगत कराया। संकटमोचन महंत ने वाराणसी से मिर्जापुर तक बाढ़ और सूखे से पीड़ित किसानों की सरकार से मदद करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका बनारस और संकटमोचन से पुराना नाता है। भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शंकर गिरी, सुशील यादव और रिंटू सिंह इस दौरान मौजूद रहे।