{"_id":"62ed6fbe710c7a6b8003218f","slug":"the-girl-ate-poison-by-accusing-puranapul-outpost-in-charge-of-rape-varanasi-news-vns6678269177","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने खाया जहर, थाने में नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती ने खाया जहर, थाने में नहीं हुई सुनवाई
Sat, 06 Aug 2022 09:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:32 AM IST
सार
युवती की मां का आरोप है कि सारनाथ थाना अंतर्गत चौकी इंचार्ज पुराने परिचित हैं। इस दौरान शादी का झांसा देकर मुकर गए। बेटी से मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। पिछले कुछ दिनों से चौकी इंचार्ज ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सारनाथ थाना के पुरानापुल चौकी प्रभारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवती ने शुक्रवार की शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुरानापुल चौकी पहुंची युवती की हालत बिगड़ने पर अचेतावस्था में उसे दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
वहीं, वरुणा जोन के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दनियालपुर की रहने वाली युवती की मां का आरोप है कि सारनाथ थाना अंतर्गत चौकी इंचार्ज पुराने परिचित हैं। इस दौरान शादी का झांसा देकर मुकर गए। बेटी से मोबाइल पर अक्सर बातचीत होती थी। पिछले कुछ दिनों से चौकी इंचार्ज ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
बेटी ने जब शादी का दबाव बनाया तो चौकी इंचार्ज ने पुलिसिया धमकी देनी शुरू दी। थाने और वरुणा जोन में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर बेटी ने विषाक्त पदार्थ खाया। उधर, इस घटना के बाद से वरुणा जोन के पुलिस उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस घटना में चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई तय है। डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, दुष्कर्म नहीं बल्कि पीड़िता की मां ने चौकी प्रभारी के चाल चलन पर आरोप लगाया है। बरलहाल, घटना की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।