फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The flame of the lamps lit on hygiene

दीयों की लौ से स्वच्छता पर रोशनी

Fri, 20 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Fri, 20 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
The flame of the lamps lit on hygiene
काशी का जगविख्यात देव दीपावली महोत्सव पूर्वांचल के कई जिलों में दीयों से जगमगाएगा। उत्तरवाहिनी गंगा के दोनों तटों पर दीपमालाएं सजाई जाएंगी। जौनपुर में गोमती का तट, सोनभद्र में सोन और कनहर नदियों के किनारों के अलावा मिर्जापुर, बलिया में भी गंगा के किनारे दीपोत्सव की लड़ियां लोगों के लिए यादगार बनेंगी।
विज्ञापन



बनारस में गंगा तट पर 20 लाख से अधिक दीयों को एक साथ जलाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, गंगा निर्मलीकरण जैसे नारे दीयो की अल्पनाओं में जगमगाते नजर आएंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार कभी त्रिपुरासुर के वध के बाद देवी-देवताओं ने दीपोत्सव मनाया था। उसी मान्यता को साकार करने के लिए काशी के लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीये जलाकर उत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन



देव दीपावली पर काशी के घाटों, कुंडों, सरोवरों को सजाने का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगा में नावों-बजरों को भी रंग-रोगन किया जा रहा है। राजघाट से अस्सी तक सभी घाटों पर दीयों की अल्पनाएं सजाई जाएंगी। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण रक्षा और गंगा निर्मलीकरण के नारे भी दीपमालाओं की अल्पनाओं में साकार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय देव दीपावली के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र ने बताया कि घाट समितियों को दीये जलाने की जिम्मेदारी बांट दी गई है। शहर के तीन दर्जन कुंडों, सरोवरों को भी सजाया जाएगा। घाटों की सफाई की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed