फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The first lamp of Dev Deepawali will be offered to the great men at the Ghats IN Varanasi

Varanasi Dev Diwali 2022: घाटों पर महापुरुषों को अर्पित होगा देव दीपावली का पहला दीप, 108 जगह होगा महोत्सव

Sun, 06 Nov 2022 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Nov 2022 08:11 AM IST
सार

केंद्रीय देव दीपावली के महासमिति के संरक्षक आलोक पारीख, अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्रा एवं प्रदीप वर्मा ने बताया कि अस्सी घाट पर महामना, तुलसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास, हरिश्चंद्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के चित्र लगाए जाएंगे। महापुरुषों के सामने देव दीपावली का पहला दीप जलाकर महोत्सव का श्रीगणेश होगा।

विज्ञापन
The first lamp of Dev Deepawali will be offered to the great men at the Ghats IN Varanasi
वाराणसी में देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली इस बार नव्य स्वरूप में देवताओं के साथ ही काशी वासियों के लिए भी अनोखी होगी। इस बार काशी से जुड़े महान सपूतों को पहला दीप अर्पित किया जाएगा। साथ ही घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी। काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत पलों की साक्षी बनेगी।  
विज्ञापन


केंद्रीय देव दीपावली के महासमिति के संरक्षक आलोक पारीख, अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्रा एवं प्रदीप वर्मा ने बताया कि अस्सी घाट पर महामना, तुलसी घाट पर गोस्वामी तुलसीदास, हरिश्चंद्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी और स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों के चित्र लगाए जाएंगे। महापुरुषों के सामने देव दीपावली का पहला दीप जलाकर महोत्सव का श्रीगणेश होगा।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख दीप और काशी वासियों के सहयोग से 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव होगा। काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों में 101 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन पहली बार होगा। अमृत महोत्सव में 75 वर्ष पर रंगोली, चित्र, पोस्टर की सजावट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लगेंगे चित्र
साहित्यकार भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, मुंशी प्रेमचंद, संगीतकार भारत रत्न पं रविशंकर, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पद्मविभूषण पं किशन महाराज, पद्मविभूषण गिरिजा देवी, पद्मभूषण पं राजन मिश्रा के नाम प्रमुख हैं। 

51 हजार दीपों से जगमगाएगा बिंदु सरोवर 

श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति द्वारा कंदवा स्थित बिंदु सरोवर पर 51 हजार दीपों संग महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वाराणसी समेत लखनऊ और अयोध्या के उभरते युवा कलाकार संगीतमय नृत्य नाटिका एवं लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। 

आतिशबाजी भी होगी। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की भव्य आरती के साथ दीपमालाएं सजेंगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह होंगे। अध्यक्षता गोपाल पटेल और स्वागत जितेंद्र कुमार केशरी करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन राजेश सिंह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed