फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The first flight landed at the airport at 11:30 am

एयरपोर्ट पर 11:30 बजे उतरा पहला विमान

Sun, 01 Feb 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The first flight landed at the airport at 11:30 am
वाराणसी। बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को कोहरे के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण 22 उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ विमान तो 2 से 3 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंचे और प्रस्थान किए। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहला विमान इंडिगो एयरलाइंस का हैदराबाद-वाराणसी का सुबह 11.30 बजे उतर सका। इसके अलावा अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान निर्धारित समय से 3 घंटे 11 मिनट की देरी से पहुंची। स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 2 घंटे 33 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 51 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 26 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 30 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 44 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 26 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 28 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 35 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की। यात्रियों को समय से एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद लंबा इंतजार करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed