फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The examinees also need to pay attention to the theory, they will definitely get success.

सिद्धांत पर भी परीक्षार्थियों को ध्यान देने की जरूरत, अवश्य मिलेगी सफलता

Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The examinees also need to pay attention to the theory, they will definitely get success.
यूपी बोर्ड ने भी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। समय सारिणी जारी होते ही कुछ परीक्षार्थी तनाव में आ जाते हैं। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। सभी विद्यालयों में बोर्ड की तर्ज पर प्री-बोर्ड परीक्षा भी कराई गई हैं। इससे परीक्षार्थियों को काफी मदद मिल रही है। बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान हमेशा से छात्रों के लिए एक चिंता का विषय रहा है। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परीक्षार्थी ध्यान दे तो परीक्षा में गणित की तरह अच्छे अंक मिल सकेंगे। भौतिक विज्ञान में न्यूमेरिकल के साथ-साथ सिद्धांत भी होते हैं। ऐसे में सवालों के साथ-साथ सैद्धांतिक प्रश्नों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रश्नों के टू द प्वाइंट दें उत्तर
कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटर कालेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मनराज यादव ने बताया कि इस विषय के प्रश्नों का उत्तर टू-द-प्वांइट जो पूछा है उतना ही जवाब लिख देने की जरूरत है। समय सारिणी बनाकर परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले अपने नोट्स को रिवाइज करने का प्रयास करें। परीक्षार्थी आंकिक प्रश्नों के अभ्यास के लिए कुछ विशेष टॉपिक जैसे विद्युत चालन, किरचाफ के नियम, गतिमान आवेश द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र, प्रत्यावर्ती धारा व प्रकाश विद्युत प्रभाव आदि पाठों के अभ्यास प्रश्नों का अधिक से अधिक अभ्यास करें।
विज्ञापन

सूत्रों को लिखकर अच्छे से याद करें
प्रभु नारायण राजकीय इंटर कालेज रामनगर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार इंटर भौतिक विज्ञान में अच्छे अंक लेने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें। उत्तर लिखते समय मात्रक का विशेष ध्यान दें, प्रश्न को भली भांति समझकर ही उत्तर देना प्रारंभ करें। आंकिक प्रश्नों को हल करने के लिए विभा विधि से सूत्र की जांच कर लें। सूत्रों को निगमित करते समय आवश्यक चित्रों को किरण, आरेख, विद्युत परिपथ आदि पेंसिल से साफ-साफ बनाएं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में स्टेप मार्किंग की जाती है। इसलिए प्रत्येक प्रश्न को जितना भी आता है उतना हल करने का प्रयास अवश्य करें। सभी सूत्रों को अच्छी तरह से याद कर लें, क्योंकि इन्हीं सूत्रों से आंकिक प्रश्न हल होंगे और परिभाषा भी लिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed