फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The drains of 13 villages falling in the Ganges should be stopped

गंगा में गिरने वाले 13 गांवों के नाले रोके जाएं

Wed, 27 Jul 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The drains of 13 villages falling in the Ganges should be stopped
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने मंगलवार को विकास भवन में विकास कार्योें की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि गंगा में गिरने वाले 13 गांवों के नाले रोके जाएं। कहा कि विकासखंड में जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी ई टेंडरिंग कराएं। उन्होंने मनरेगा से पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढों की फोटो मांगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पर पंचायत के सभी अभिलेख रखने कहा। सीडीओ ने चेताया कि अगले माह समीक्षा और सत्यापन होगा। इस दौरान जिस भी ग्राम पंचायत में अभिलेख नहीं मिलेंगे वहां के सचिव पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है। वहां के हैंडपंपों की रिबोर न कराई जाए। सीडीओ ने हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने का निर्देश दिया। डोर टू डोर सर्वे में पात्र पाए गए लाभार्थियों को संतृप्त करने की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस माह तक सभी पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करने को कहा। 75 वर्ष से ऊपर के पेंशन के लाभार्थियों का सर्वे कर मृतकों को डिलीट करने को कहा। साथ ही सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने पीएम किसान निधि के सभी लाभार्थियों के खातों की केवाईसी इस इस माह तक पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed