फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The doors of the golden Mother Annapurna temple were closed in 16 Bhunnasi locks for a year.

UP: एक साल के लिए 16 भुन्नासी तालों में बंद हुए स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के कपाट, 11 लाख भक्तों को मिला खजाना

Fri, 24 Oct 2025 01:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 01:31 AM IST
सार

मां अन्नपूर्णा के मंदिर में पांच दिनों में 11 लाख से ज्यादा भक्तों का खजाना दिया गया। दूसरे राज्यों और जिलों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए। मां अन्नपूर्णा के अन्नकूट महोत्सव के बाद माता का प्रसाद तिरुपति बालाजी जाएगा।

विज्ञापन
The doors of the golden Mother Annapurna temple were closed in 16 Bhunnasi locks for a year.
मां अन्नपूर्णा मंदिर में होने वाले आयोजन की जानकारी देते महंत शंकर पुरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिनों तक भक्तों पर दोनों हाथों से अन्न-धन का खजाना लुटाने के बाद मां अन्नपूर्णा के मंदिर के कपाट वर्ष भर के लिए बंद हो गए। देश भर से आए श्रद्धालुओं ने 95 घंटे तक मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन किए। महंत शंकर पुरी ने मध्यरात्रि में मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप की महाआरती की। इसके बाद माता का स्वर्णमयी विग्रह 16 भुन्नासी तालों के अंदर अगले वर्ष धनतेरस तक के लिए बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन


मध्यरात्रि में 12 बजे महंत शंकर पुरी ने मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप की आरती उतारी। उन्होंने मां भगवती  से भक्तों की मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर के कपाट वर्ष भर के लिए बंद कर दिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

भक्तों ने लगाए जयकारे

18 अक्तूबर से 22 अक्तूबर के बीच पांच दिनों में 95 घंटे तक 11 लाख 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन किए। अन्नकूट महोत्सव के दौरान 511 क्विंटल के 56 भोग से माता का दरबार सजाया गया था और भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। 

18 अक्तूबर को पहले दिन दो लाख 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के स्वर्णिम स्वरूप के दर्शन किए थे और साढ़े लाख रुपये का खजाना और 11 क्विंटल धान का लावा प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया था। 19 अक्तूबर को श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख, 20 अक्तूबर को दो लाख 15 हजार, 21 अक्तूबर को एक लाख 75 हजार और 22 अक्तूबर को दो लाख 50 हजार से ज्यादा रही।

विज्ञापन

तिरुपति बालाजी जाएगा मां अन्नपूर्णा का प्रसाद
मां अन्नपूर्णा के अन्नकूट महोत्सव के बाद माता का प्रसाद तिरुपति बालाजी जाएगा। मंदिर के महंत शंकर पुरी माता का प्रसाद लेकर तिरुपति बालाजी रवाना होंगे। वह बालाजी की मंगला आरती में माता की चुनरी और 56 भोग का प्रसाद अर्पित करेंगे। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है जो आज भी अनवरत जारी है। इसके बाद महंत माता का प्रसाद और चुनरी लेकर अंबानी परिवार से मिलने मुंबई रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed