फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The decision to increase the investigation fee is back

जांच फीस बढ़ाने का फैसला वापस

Fri, 04 Mar 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
The decision to increase the investigation fee is back
बीएचयू अस्पताल में एमआरआई, अल्ट्रासाउंड सहित जांच की जो फीस बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने बढ़ाई थी अब उसे छात्रों के दबाव में वापस ले लिया गया। मरीजों को अब पुराने दर पर ही जांच की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से 26 फरवरी को जांच की फीस बढ़ा दी गई थी। इसमें अल्ट्रासाउंड, एमआरआई सहित अन्य जांच की फीस में दो से 3 गुना की बढ़ोतरी की गई थी। इससे मरीजों पर ज्यादा भार पड़ रहा था। इसके विरोध में बुधवार को शोध छात्र मृत्युंजय तिवारी आजाद के नेतृत्व में छात्रों ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक का घेराव कर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को भी छात्रों ने कुलपति से इस मुद्दे पर बातचीत की और मरीजों के हित में जांच की बढ़ी फीस के आदेश को तुरंत वापस कराने के लिए ज्ञापन दिया। बढ़ते विरोध को देखते हुए बीएचयू अस्पताल प्रशासन बैकफुट पर आ गया और फीस बढ़ाने के आदेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed