फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The craftsmen who understand the nuances of packaging

कारीगरों ने समझी पैकेजिंग की बारीकियां

Fri, 12 Feb 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
The craftsmen who understand the nuances of packaging
जिला उद्योग केंद्र की ओर से काष्ठ कला पैकेजिंग की पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के तहत बृहस्पतिवार को लकड़ी खिलौना उद्योग उद्यमी व कारीगरों को पैकेजिंग उद्योग चांदपुर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान औद्योगिक आस्थान चांदपुर स्थित एक पैकेजिंग व प्रिंटिंग के कारखाना का भ्रमण कर उद्यमियों व कारीगरों ने पैकेजिंग की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पैकेजिंग मुंबई के उपनिदेशक सुबोध जुइकर व इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग हैदराबाद के सहायक निदेशक नटराज के नेतृत्व में उद्यमियों एवं कारीगरों ने कई जानकारियां प्राप्त की। उतर प्रदेश कारूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि लकड़ी खिलौना उद्योग के लिए वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को आत्मसात करते हुए खिलौना उद्योग को विश्व पटल पर स्थान बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में खिलौने की पैकेजिंग बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पैकेजिंग की डिजाइन के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैकेजिंग की एक शाखा में वाराणसी में कार्यरत हो गई है लकड़ी खिलौना उद्योग के उद्यमी एवं कारीगरों को इसका लाभ लेकर विश्व पटल पर अपने उत्पाद की एक अलग पहचान बनाने का वक्त आ गया है। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, पन्नालाल, रवि विश्वकर्मा, राजेश प्रजापति, संतोष मौर्य, किशन सिंह आदि उद्यमी एवं कारीगर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed