फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The corona infected will receive Kashipuradhapati's bundle

कोरोना संक्रमितों को मिलेगी काशीपुराधिपति की पोटली

Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
The corona infected will receive Kashipuradhapati's bundle
वाराणसी। महामारी से निपटने के लिए काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ मंदिर ने भी अपना खजाना खोल दिया है। संक्रमण से लड़ने के लिए पीड़ितों को अब बाबा दरबार से दवा की पोटली मिलेगी। मंडलायुक्त की इस पहल से सैंपल देते ही मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। पहले चरण में पांच हजार पोटली तैयार की गई है। खासकर कम आय वर्ग के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। पोटली में पांच दिनों की दवा के साथ सलाह का नुस्खा भी शामिल किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर ने 5 हजार मरीजों की दवा पोटली के लिए बजट जारी कर दिया है। बता दें कि बाबा की रसोईं से कोरोना संक्रमितों के घर भोजन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

बाबा की पोटली में ये हैं दवाएं
एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी एक कैप्सूल पांच दिन तक अथवा डॉक्सीसाइक्लीन 100 एमजी एक कैप्सूल सुबह शाम पांच दिन।
एवरमेक्टिन 12 एमजी, रात में खाने के बाद तीन दिन
पैरासिटामोल 500 एमजी बुखार आने पर सामान्य रूप से एक दिन में तीन से ज्यादा नहीं।
जिंक टैबलेट 40 एमजी
विटामिन सी 500 एमजी दिन में तीन बार
सुझाव
- काढ़ा पीना, गरम पानी से गरारा करना एवं भाप लेना, दिन में कम से कम दो बार।
- हवादार कमरे में सोएं और पेट के बल आधे घंटे लेटकर धीमी एवं गहरी सांस लें। दिन में कम से कम तीन बार।
संक्रमितों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से दवा व नुस्खों की पोटली बांटी जाएगी। फिलहाल पांच हजार पोटली तैयार की गई है।
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed