फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Constitution grants us rights along with protection: Priya Saroj

संविधान हमें सुरक्षा के साथ अधिकार भी देता है : प्रिया सरोज

Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Constitution grants us rights along with protection: Priya Saroj
प्राथमिक विद्यालय जमापुर में छात्रा से प्रश्न पूछतीं सांसद प्रिया सरोज। संवाद - फोटो : Archive
मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने शुक्रवार को पिंडरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर में बच्चों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन करने के साथ उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें सुरक्षा और हक का अधिकार देता है। संविधान के चलते ही आज निशुल्क शिक्षा मिल रही है। कक्षा 5 की छात्रा अनन्या पटेल से उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में पूछा। छात्रा ने बताया कि डॉ भीमराव ने कहा था कि पैर में जूते भले न हो लेकिन हाथ में किताब होनी चाहिए। प्रियांशी यादव से उन्होंने स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सांसद ने स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी और किचेन का निरीक्षण किया। उन्होंने 110 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग के साथ स्टेशनरी दी। निरीक्षण के दौरान प्रधान विनोद पटेल, मनोज यादव, नौशाद खां, वंशनरायन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed