फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The condition of laborers and laborers related to catering is bad

कैटरिंग से जुड़े हलवाई और मजदूर की हालत बदहाल

Mon, 17 May 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The condition of laborers and laborers related to catering is bad
न खर्चा निकल रहा है और न ही मजदूरी। शुभ मुहूर्तों पर कोरोना की काली छाया ने शादी-विवाह से जुड़े व्यवसायियों की हालत खराब कर रखी है। संक्रमण के कारण शादियों की तारीख आगे बढ़ने से लॉन मालिक, बैंडबाजा पार्टी और डेकोरेटर के रुपये बाजार में फंस गए हैं। सबसे खराब हालत तो बैंड-बाजा, बग्घी और फूल वालों की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण शादी समारोह से जुड़े व्यवसायी और मजदूरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों की पाबंदी के कारण टेंट व्यवसायी हलकान हैं तो लोगों का कहना है कि महीनों पहले से शादी की तैयारियों के निमंत्रण पत्र बांटने के बाद अब मेहमानों को सीमित करना पड़ रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि 31 जुलाई तक शहर के सभी होटल, बैंक्वेट हॉल शादियों के लिए बुक थे लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के बाद बुकिंग अब निरस्त होने लगी है।
विज्ञापन

कैटरर प्रभाकर ने बताया कि लग्न के मौसम में एक दिन में तीन से चार सौ आदमी काम करते थे। छोटी शादियों में 70 से 80 लोग नियमित रूप से लगे रहते थे। लगन को देखते हुए सामान भी खरीद लिए गए थे। मिठाई, फ्रूट, चाइनीज के आर्डर देकर फंस गए हैं। शादियों की तारीख आगे बढने से बाजार में रुपया फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में लगातार बुकिंग निरस्त हो रही है। इससे इस कारोबार से जुड़े लोग आर्थिक रूप से पस्त हैं। -शरद, कैटरिंग व्यवसायी
लग्न के मौसम में भी बुकिंग होने के बाद भी निरस्त हो जा रही है। ऐस में आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। -शकील, बैंड बाजा संचालक
हर साल लगन में साल भर की आमदनी हो जाती थी, इस बार तो रोजाना की आमदनी पर भी संकट मंडरा रहा है।-बैंड बाजा संचालक
शुभ मुहूर्त
मई- 19, 21, 22 ,23, 24, 26, 28, 29, 30
--
जून- 3, 4, 5, 20, 22, 23,24
---
जुलाई- 1, 2, 7, 13, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed