फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The city started glowing with the aura of Dev Deepawali lighting from airport to Ganga Ghat

देव दीपावली की आभा से दमकने लगा शहर: अंतिम चरण में तैयारियां, एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक लाइटिंग हुई

Sat, 05 Nov 2022 07:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Nov 2022 07:08 AM IST
सार

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने मातहतों को देव दीपावली के पूर्व सजावट का काम पूरा करने को कहा। रविदास गेट से ट्रामा सेंटर मार्ग, भेलूपुर थाना से गिरजाघर चौराहा, घाट को जाने वाली अस्सी गली, भदैनी गली, जैन गली में गड्ढा मुक्ति का कार्य किया गया। गंगा के सभी घाटों, घाटों को जाने वाले मार्गों, गलियों में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
The city started glowing with the aura of Dev Deepawali lighting from airport to Ganga Ghat
देव दीपावली 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब देव दीपावली की आभा से शहर दमकने लगा है। सात नवंबर को देव दीपावली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक, प्रमुख चौराहे, बिजली के पोलों पर तिरंगा स्पाइरल एलईडी लाइटिंग की जा रही है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारी लगे हैं। गंगा घाट जाने वाले रास्तों और गलियों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने मातहतों को देव दीपावली के पूर्व सजावट का काम पूरा करने को कहा। रविदास गेट से ट्रामा सेंटर मार्ग, भेलूपुर थाना से गिरजाघर चौराहा, घाट को जाने वाली अस्सी गली, भदैनी गली, जैन गली में गड्ढा मुक्ति का कार्य किया गया। गंगा के सभी घाटों, घाटों को जाने वाले मार्गों, गलियों में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। यहां निरंतर कूड़े का उठान जारी है। यहां के सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में सफाई की व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन

The city started glowing with the aura of Dev Deepawali lighting from airport to Ganga Ghat
काशी की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
कचहरी रोड व चौराहा, तेलियाबाग क्रॉसिंग, हुकुलगंज मकबूल आलम रोड, सर्किट हाउस, बड़ा गणेश लोहटिया, लहुराबीर चौराहा, चौरामाता मंदिर मलदहिया, जगतगंज, तिराहा, कलेक्ट्रेट, कचहरी पर स्पाइरल लाइटिंग की गई है। इनके अलावा रविदास घाट, अस्सी घाट, तुलसी घाट, भदैनी घाट, सीता घाट, चेतसिंह घाट, रीवा घाट, हनुमान घाट, से हरिश्चंद्र घाट तक सभी बिजली के खंभों पर लाइटिंग पूरी हो गई है। इन घाटों के सामने की दीवारों पर आकर्षक झालरों से सजावट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed