{"_id":"cf48fa00388640f2595305dc06c6c06c","slug":"the-chief-guest-of-bhu-century-will-mahotsav-smriti-irani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के शताब्दी महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी स्मृति ईरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के शताब्दी महोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी स्मृति ईरानी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का आगमन हो रहा है। स्थापना दिवस पर शनिवार को सुबह स्थापना स्थल पर पूजन अर्चन के साथ विश्वविद्यालय में शताब्दी झांकियां निकाली जाएंगी।
इस समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ ही काशी के सम्मानित नागरिक भी शिरकत करेंगे। वसंत पंचमी के दिन विश्वविद्यालय के सौ वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करती शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद स्वतंत्रता भवन में ‘महामना, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शताब्दी एवं भारतीय उच्च शिक्षा की परिदृष्टि’ विषयक परिचर्चा होगी, जिसकी मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होंगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष और जस्टिस गिरिधर मालवीय होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्मृति ईरानी विश्वविद्यालय में दो नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन भी करेंगी। बीएचयू के शताब्दी वर्ष में आयोजित इन कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई।
बैठक में डॉ. अभय कुमार ठाकुर, प्रो. पीसी उपाध्याय, डॉ. विश्वनाथ पांडेय, प्रो. शारदा, प्रो. लयलीना भट्टा, प्रो. संगीता पंडित आदि मौजूद रहे।