{"_id":"619554b97c5a3203e9687995","slug":"the-chaos-over-the-preparation-across-the-ganges-varanasi-news-vns623158681","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पार तैयारी पर भारी पड़ रही अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पार तैयारी पर भारी पड़ रही अव्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली के लिए अब 24 घंटे से भी कम का समय बाकी है। लेकिन प्रशासन की ओर से गंगा पार रेत पर दीपोत्सवाें को लेकर कोई तैयारियां न होने से कार्यक्रम पर संकट के बादल गहराते दिख रहे है। गंगा पार रेत पर देव दीपावली पर साढ़े तीन लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। बुधवार को गंगा पार रेत पर जब शिक्षक रेत पर सेक्टरों की मार्किंग के लिए पहुंचे तो वहां प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण शिक्षकों को अपना काम किए बगैर ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
गंगापार बने 20 सेक्टरों में 11 से 20 सेक्टर की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है। हर एक सेक्टर में 25 सब सेक्टर बनाए जाने है, एक सेक्टर में 35 हजार दीप जलेंगे, तो वहीं एक सब सेक्टर में 1400 दीप जलाए जाएंगे। ऐसे में एक शिक्षकों को 100 दीयों को जलाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सभी सब सेक्टर में शिक्षकों द्वारा एक रंगोली बनाई जाएगी।
एक ओर जहां प्रशासन घाट की सफाई कराने में जुटा हुआ है। वहीं गंगा पार रेत पर न तो सफाई की व्यवस्था है और न शौचालय की। बुधवार को तैयारियों के लिए गंगा पार पहुंची महिला शिक्षकों को इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उत्कृष्ट रंगोली को सम्मानित करेंगे जिलाधिकारी
देव दीपावली पर गंगा पार रेत पर रंगोली के जरिये कहीं अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी, तो कहीं काशी की ऐतिहासिक इमारतों के साथ मिशन प्रेरणा व बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 10 सेक्टरों में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली टीम को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
तैनात रहेगी एंबुलेंस, निगरानी करेगी मेडिकल टीम
देव दीपावली पर घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। घाटों किनारे सड़क पर एंबुलेंस खड़ी रहेगी और चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी मौजूद रहेगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को रामनगर समेत अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ ही गंगा किनारे के स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट किया गया है। यहां इमरजेंसी में चिकित्सकों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। गंगा में दो नावों पर भी मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।