{"_id":"608293588e45aa32c93fc858","slug":"the-business-of-ice-cream-and-ice-cream-including-cold-beverages-caused-a-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महामारी के चलते ठंडे पेय पदार्थों सहित आइसक्रीम और कुल्फी का कारोबार पड़ा ठंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामारी के चलते ठंडे पेय पदार्थों सहित आइसक्रीम और कुल्फी का कारोबार पड़ा ठंडा
Fri, 23 Apr 2021 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से ठंडे पेय पदार्थों सहित आइसक्रीम कारोबार मंदी कि मार झेल रहे हैं। संक्रमण और चिकित्सक की सलाह से लोग इनका सेवन भी करने से परहेज कर रहे हैं। हर साल गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में इनकी डिमांड बढ़ जाती थी। वहीं लग्न में भी ऑर्डरों की भरमार रहती थी। जो अब घटकर 50 फीसदी ही रह गई है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण व्यापार चौपट हो गया है।
सीजन आते ही मार्च महीने से ठंडे पेय पदार्थों और आइसक्रीम की खपत शुरू हो जाती थी। ऑर्डरों की भी भरमार हो जाती थी। बाजारों में लस्सी और कोल्ड्रिंक पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता था। आइसक्रीम करोबार में रोज जहां 20 गाड़ी माल की खपत थी वो घटकर आज मात्र पांच से छह हो गई है। जबकि लगातार मौसम में बदलाव भी हो रहे हैं। इधर बीच शहर में 34 से लेकर 41 डिग्री तक का तापमान दर्ज किया गया है।

शादी समारोह में कम लोगों की अनुमति
संक्रमण के भीच शहर में लग्न भी शुरू हो गया है। बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई लोगों ने शादी समारोह को स्थगित कर दिया। साथ ही सीमित लोगों की अनिमती से ठंडे पेय पदार्थों और आइसक्रीम के ऑर्डर कैंसिल कर चुके है।

कोरोना की वजह से ग्राहक कम आ रहे हैं। खपत न होने से कारोबार मंदा हो गया है। - मनोज पाल, लस्सी कोल्ड्रिंक कारोबारी नदेसर
लंबे समय से आइसक्रीम का कारोबार कर रहे हैं। महामारी के चलते लग्न के ऑर्डर भी नहीं हैं। कारोबार चौपट हो गया है। - संजय कुमार, आइसक्रीम के थोक कारोबारी