फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TET paper reached Treasury, magistrates got responsibility

ट्रेजरी पहुंचा टीईटी का पेपर, मजिस्ट्रेटों को मिली जिम्मेदारी

Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
TET paper reached Treasury, magistrates got responsibility
वाराणसी। जिले में 23 जनवरी को 89 केंद्रों पर होने वाले शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीईटी) के लिए शुक्रवार रात को पेपर पहुंच गया। उसे ट्रेजरी में डबल लॉक में रखवा दिया गया है। नियमानुसार परीक्षा वाले दिन ही केंद्रों पर पेपर को भेजा जाएगा। इधर दिन में कमिश्नरी सभागार में हुई केंद्राध्यक्षों की बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें एडीएम सिटी गुलाब चंद ने सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को दो पाली में होने वाली परीक्षा में कुल 83579 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सुबह 10 से 12.30 बजे तक 89 केंद्रों पर 83,579 अभ्यर्थी होंगे जबकि दूसरी पाली में केवल 64 केंद्रों पर 2.30 से 5 बजे शाम तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 34601 अभ्यर्थी बैठेंगे। कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में केंद्राध्यक्षों से केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। समय से केंद्र पर न पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। बैठक में एडीसीपी विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed