{"_id":"6a463bd81000a33a7f0e3301","slug":"temporary-mini-trauma-center-will-be-set-up-at-harhua-phc-near-varanasi-airport-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: वाराणसी एयरपोर्ट के पास हरहुआ पीएचसी पर बनेगा अस्थायी मिनी ट्रॉमा सेंटर, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: वाराणसी एयरपोर्ट के पास हरहुआ पीएचसी पर बनेगा अस्थायी मिनी ट्रॉमा सेंटर, मरीजों को मिलेगी राहत
Thu, 02 Jul 2026 03:52 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी ।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:52 PM IST
सार
वाराणसी एयरपोर्ट के पास हरहुआ पीएचसी पर अस्थायी मिनी ट्रॉमा सेंटर बनेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : adobe stock
विस्तार
रिंग रोड, एयरपोर्ट के पास बनी हरहुआ पीएचसी पर मिनी ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की तैयारी है। इसके बन जाने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा मिलेगी। बुधवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने पीएचसी का निरीक्षण कर ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने के बावत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
हरहुआ पीएचसी पर पहुंचे सीएमओ ने किसी तरह की दुर्घटना के समय मरीज के आने पर मिलने वाली आपात चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान पीएचसी प्रभारी से अस्थायी मिनी ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने से जुड़ी ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था, ऑपरेशन थियेटर आदि जगहों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूरी करवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। मिनी ट्रॉमा सेंटर प्रारंभ होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को घटनास्थल के निकट ही प्राथमिक एवं जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन