फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Temperature did not rise above 38.7 degrees, warning of thunderstorm and rain for two days

Varanasi News: 38.7 डिग्री से ऊपर नहीं गया तापमान, 2 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

Fri, 29 May 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Temperature did not rise above 38.7 degrees, warning of thunderstorm and rain for two days
वाराणसी में बृहस्पतिवार को मौसम का आनंद लेने पंहुची युवतियां  । संवाद
वाराणसी। पिछले 10 दिन से भीषण लू की चपेट में रहे काशीवासियों को अगले दो से तीन दिन चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं के प्रभाव से शहर में आंधी और बारिश हो सकती है। इसका असर बृहस्पतिवार को ही दिखा, जब पूरे दिन 20 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। धूप भी फीकी रही, जिससे पहले जैसी तपिश महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी के चलते शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं बुधवार की तुलना में तापमान करीब तीन डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी का एहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सात डिग्री गिरा पारा
सप्ताह भर पहले शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शाम होते-होते हवाओं की रफ्तार और तेज हो गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 और 30 मई के लिए वाराणसी में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 24 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही उत्तर-पश्चिम यूपी से आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणी रेखा बनी हुई है, जिसके कारण मौसम सुहावना बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed