{"_id":"5c8a64ffbdec221428361b86","slug":"tej-pratap-yadav-worship-in-kashi-vishwanath-temple-varanasi-for-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजप्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, बोले- बनारस में नहीं हुआ विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजप्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, बोले- बनारस में नहीं हुआ विकास
Thu, 14 Mar 2019 07:58 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 14 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने जाते तेजप्रताप यादव
- फोटो : amar ujala
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव गुरुवार शाम को महादेव की नगरी काशी में आए थे। तेजप्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ से चुनावी जीत के लिए आशीर्वाद भी मांगा।
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि बाबा के दरबार में महागठबंधन की विजय और बिहार की सुख समृद्धि मांगे हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के सवाल पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि क्या काम हो रहा है, ये मोदी जी ही जानेंगे और जनता सब देख रही है।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैंने देखा है वाराणसी में विकास नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव 2019 के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बात कर रहे हैं। इनके मार्गदर्शन में सब ठीक होगा।
विज्ञापन