फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager suicide hanged in his room in ghazipur

गाजीपुर: किशोर ने फांसी लगाकर जान दी, घर में मचा कोहराम

Thu, 05 Dec 2019 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Dec 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Teenager suicide hanged in his room in ghazipur
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में किसी कारणवश बुधवार की रात एक किशोर ने मकान में कमरे में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों और परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कहने पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव निवासी रमेश गुप्ता का पुत्र विक्रांत गुप्ता(17) रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। गुरुवार की सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरा से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग चिंतित हो गए और उसके कमरे के बाहर पहुंचकर आवाज लगाते हुए दरवाजा पीटने लगे। जब काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों के दिल की धड़कने बढ़ गईं।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोस के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि विक्रांत छत की कुंडी में मफलर के सहारे पलट रहा था। यह देख परिजन चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन घर वालों एवं ग्रामीणों द्वारा पोस्टमार्टम न कराए जाने के अनुरोध पर पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव पंचनामा कराकर सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed