फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager dies due to tractor collision, father injured

ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, पिता जख्मी

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to tractor collision, father injured
ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, पिता जख्मी
विज्ञापन

रसड़ा। नगर के प्यारेलाल चौराहा के समीप ट्रैक्टर के धक्के से किशोर की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मऊ के मधुबन थाना के सिद्ध होसिला निवासी अमरजीत राजभर (40) अपने पुत्र धर्मेश राजभर (13) के साथ प्रधानपुर अपने रिश्तेदारी में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। अमरजीत राजभर फोन से बात कर रहे थे। मऊ की तरफ से आ रही बालू सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने पिता पुत्र को पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगते ही पिता पुत्र दोनों दूर जा गिरे। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हों गए। आस पास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान धर्मेश राजभर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। दक्षिणी चौकी इंचार्ज राज कपूर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed