{"_id":"5cd9169ebdec220775593c52","slug":"teenager-died-in-tractor-accident-in-jaunpur-people-road-jam-after-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Mon, 13 May 2019 12:32 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने लगाया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो किशोरों को रौंद दिया। जिससे एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के जोगियाना मोहल्ला निवासी अरमान(14) पुत्र रियाज़ अपने चचेरे भाई रहबर(15) पुत्र दानिश उर्फ पप्पू रोटी वाले के साथ अपने मोहल्ले में बारां मोड़ के पास खड़ा था। तभी बारां कलां गावं के तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली खेतासराय की तरफ जो रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो कर दोनों किशोरों पर चढ़ गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुघर्टना कर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अरमान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि घायल रहबर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
किशोर की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में भेजवा दिया। कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देने और पुलिस द्वारा समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ।