{"_id":"5fb4de208ebc3e9be74e4ea6","slug":"teen-girl-suicide-hanging-from-her-scarf-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर में दुपट्टे के सहारे झूली किशोरी, आत्महत्या से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घर में दुपट्टे के सहारे झूली किशोरी, आत्महत्या से मचा हड़कंप
Wed, 18 Nov 2020 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा स्थित परमहंस नगर कॉलोनी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ज्वाली खातून(14) पुत्री काजल शेख ने बुधवार की सुबह दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बांकड़ का रहने वाला काजल शेख परिवार के साथ कंदवा में रहता था। वह कंदवा में ही सूर्यबली सिंह की जमीन पर खपरैल का मकान बनाकर यहीं पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह मां शकीना ने जब, पुत्री ज्वाली खातून को घर में पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकते देखा, तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामपूजन बिन्द ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन