{"_id":"64ece848a549778e0807fba9","slug":"teen-drowned-in-ganges-three-days-before-rakshabandhan-sisters-insensitive-varanasi-news-c-20-vns1013-342303-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रक्षाबंधन से तीन दिन पहले गंगा में डूबा किशोर, बहनें बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रक्षाबंधन से तीन दिन पहले गंगा में डूबा किशोर, बहनें बेसुध
विज्ञापन
माधोपुर में सोमवार की शाम छोटे भाई और तीन दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गई। गोताखोर की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से बहनें बेसुध हो गईं।
थाना क्षेत्र के मूड़ादेव निवासी रविंद्र गौड़ का बेटा दीपक (13) और अतुल (10) गांव के रहने वाले तीन अन्य किशोरों के साथ शाम के समय शूलटंकेश्वर महादेव घूमने गए। शाम करीब पांच बजे दीपक और अन्य दोस्त गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से दीपक डूबने लगा। छोटे भाई अतुल के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते, तब तक दीपक पानी में समा गया। सूचना मिलने पर अखरी पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह पहुंचे और गोताखोर अशोक तिवारी के जरिए दीपक को बाहर निकलवाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
इनसेट-- -- -
बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई मां
परिजनों के अनुसार पिता रविंद्र गोड़ मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। दो भाई और दो बहनों में दीपक दूसरे नंबर पर था। भाई का शव घर पहुंचते ही बहनें बदहवास हो गईं। वह यही कहती रहीं कि रक्षाबंधन से पहले भगवान ने ऐसा क्यों किया। उधर, मां बेबी बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख मौजूद हर किसी की आंखें डबडबा गईं।

इनसेट