फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers of Sabarmati Ashram interacted with Gandhi Study Chair

साबरमती आश्रम के सदस्यों ने देखा गांधी अध्ययनपीठ

Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers of Sabarmati Ashram interacted with Gandhi Study Chair
साबरमती गांधी आश्रम के शिक्षक व समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने गांधी अध्ययन पीठ का भ्रमण किया। शिक्षकों ने छात्रों से गांधीवादी विचारों का आदान प्रदान किया। छात्रों को नसीहत भी दी कि जीवन में बापू के विचारों को उतारें और अहिंसा व्रत का पालन करने का संकल्प भी दिलाया। छात्रों ने भी उत्साह के साथ साबरमती आश्रम के कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साबरमती आश्रम अहमदाबाद परिसर में संचालित होने वाले विनय मंदिर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं का प्रतिनिधिमंडल गांधी अध्ययन पीठ के भ्रमण के लिए पहुंचा। विद्यार्थियों ने गांधी जी की मूर्ति के समक्ष सर्वधर्म प्रार्थना एवं एकादश व्रत गीत का गान किया। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही भावना बेन व सुनीता बेन ने साबरमती आश्रम द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को सफाई व्यवस्था, समाज सेवा, एकादश व्रत का पालन, विविध समूहों के साथ संवाद एवं सद्भाव बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को साबरमती आश्रम के भ्रमण का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में आदित्य भट्टाचार्य, प्रभा बेन, नीलेश जोशी, जागृति बेन, अलका बेन, महेश भाई पटेल, मनीषा बेन, संगीता बेन एवं ध्रुव वीर मजूमदार थे। निदेशक प्रो. संजय ने गांधी के विचार से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का परिचय करवाया। इसके बाद पुस्तकालय का भ्रमण करवाया। मौके पर डॉ. सुमन कुमार ओझा, डॉ. विनय कुमार चौधरी, शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. रमेश कुशवाहा, श्रीआनंद कुमार कश्यप, सुरेश राय, शबनम बीवी, इंद्रजीत, सामिया, विवेक, निधि पांडेय एवं रॉबिन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed