फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers Day 2020: BHU Professor donate full salary for the education of destitute children in varanasi

Teachers Day 2020: बीएचयू के प्रोफेसर ने बेसहारा बच्चों के लिए छोड़ दिया घर, शिक्षा के लिए पूरा वेतन करते हैं दान

Sat, 05 Sep 2020 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी
पूजा सिंह, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Sep 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers Day 2020: BHU Professor donate full salary for the education of destitute children in varanasi
बच्चों को पढ़ाते डॉ राजीव श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इतिहास विभाग में प्रोफेसर डॉ राजीव श्रीवास्तव ने अपना जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। 1988 में कूड़ा बीनने वाले बच्चों को पढ़ाने की ऐसी लत लगी कि उन्होंने गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए अपना घर छोड़ दिया।

विज्ञापन

झुग्गी, दलित बस्ती और मुस्लिम बस्ती में घर-घर जाकर बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बेसहारा बच्चों को पढ़ाने के लिए गोद लिया और उनके रहने, खाने और पढ़ने की व्यवस्था की। किराये के मकान में रह कर उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए साथ ही रखा।
विज्ञापन



बच्चों की संख्या बढ़ी तो कर्ज लेकर लमही के इंद्रेश नगर में सुभाष भवन बनवाया। जहां हिंदू, मुस्लिल, दलित सभी बच्चे एक साथ रहकर न सिर्फ शिक्षा ग्रहण करते हैं, बल्कि एक रसोई में एक साथ भोजन भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव अब तक 783 बेसहारा बच्चों को शिक्षित कर उनका जीवन बदल चुके हैं। वर्तमान में वो 30 बच्चों को पढ़ने, लिखने, भोजन का प्रबंध कर रहे हैं। बच्चों को शिक्षित करने के लिए वो अपना पूरा वेतन बच्चों की शिक्षा, पालन पोषण, भोजन के लिये दान कर देते हैं।

विशाल भारत संस्थान की स्थापना भी कूड़ा बीनने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए मुगलसराय स्टेशन पर की गई थी। डॉ. राजीव प्लेटफार्म स्कूल, स्कूल ऑन बोट, अक्षर स्कूल, स्कूल फॉर रैग पिकर्स के जरिये भी बच्चों को पढ़ा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed