फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers Day 2021 former CM Akhilesh Yadav will visit to Bhadohi on 5 September he honor senior teachers of country and state

शिक्षक दिवसः पांच सितंबर को भदोही आएंगे अखिलेश यादव, देश-प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षकों को करेंगे सम्मानित

Fri, 03 Sep 2021 08:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 08:00 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच सितंबर को भदोही आएंगे। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Teachers Day 2021 former CM Akhilesh Yadav will visit to Bhadohi on 5 September he honor senior teachers of country and  state
भदोहीः शिक्षक अधिवेशन में शामिल होंगे अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कालीन नगरी भदोही आएंगे। वह सेमराध क्षेत्र के इनारगांव डुहिया में शिक्षक अधिवेशन में शामिल होंगे। इस दौरान अखिलेश यादव समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के पूर्व कुलपति प्रो. बी पांडेय की पत्नी विमला देवी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।  

विज्ञापन


समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने बताया कि अखिलेश यादव पांच सितंबर को आयोजित शिक्षक अधिवेशन में देश व प्रदेश से आए वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रो. बी पांडेय ने पत्रकारों से कहा कि भदोही राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा है। यहां किसी भी पार्टी का बड़ा नेता नहीं है। क्षेत्र के लोगों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय होते ही सपा के वरिष्ठ नेताओं सहित, जिला इकाई और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा त्रिस्तरीय घेरे में रहेगी। ब्लैक कमांडो संग पीएसी और सिविल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। एएसपी रैंक के दो, सीओ रैंक के छह और 500 हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल, पीएसी के जवान रहेंगे।  

दो साल बाद भदोही आ रहे अखिलेश यादव

करीब दो साल बाद जिले में आ रहे पूर्व सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।  शिक्षक दिवस के दिन पांच सितंबर को अधिवेशन के पंडाल में बिना जांच के कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है। एएसपी रैंक के दो, सीओ रैंक के छह सहित 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed