फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teachers are looking for class, examination will also have to be passed

शिक्षकों की लग रही क्लास, परीक्षा भी करनी होगी पास

Sun, 29 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers are looking for class, examination will also have to be passed
सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक अब बंद हॉल में नहीं बल्कि कक्षाओं में पढ़ाने का सलीका सीख रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षक बच्चों की तरह परीक्षा भी देंगे। 27 से 30 मई तक प्रशिक्षण के बाद उन्होंने क्या सीखा उसे परखा जाएगा। प्रशिक्षण का जिम्मा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पास है। जो उन्हें स्वास्थ्य के साथ सड़क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जरूरी शिक्षण पद्धति से रूबरू करा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद 150 मास्टर ट्रेनरों के ज्ञान को परखा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी दी जाएगी। जिसे उन्हें हल करना होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार के लिए स्कूलों को कायाकल्प के साथ तकनीक से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे में इन विद्यालयाें में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अब विभाग शिक्षकों की पढ़ाई पर भी जोर दे रहा है। अलग-अलग गतिविधियों के जरिये बच्चों को पढ़ाना सिखाया जा रहा है। शिक्षकों को बच्चों के पोषण, मानसिक तनाव, खानपान से जुड़े विषयों पर जानकारियां दी जा रहीं है। वहीं, आईसीटी प्रशिक्षण के तहत स्मार्ट क्लास, लैपटॉप, कंप्यूटर व प्रोजेक्टर से जुड़ी बातें भी बताई जा रही हैं। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम तो हर बार होते है, लेकिन इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को इससे जोड़ा है। शिक्षकों को यातायात से जुड़े नियम बताए जा रहे हैं। ताकि वह आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

40 शिक्षक तैयार कर रहे मास्टर ट्रेनर
बेसिक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण में 40 शिक्षक 150 मास्टर ट्रेनर तैयार कर रहे हैं। ये मास्टर ट्रेनर अलग-अलग ब्लॉकों में तैनात जिले के सात हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। ट्रेनिंग मॉड्यूल तय किए गए हैं। एक विषय में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दूसरे विषय में प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed