{"_id":"65bd69088488629cd70ad214","slug":"teachers-and-research-students-getting-trained-in-drosophila-technology-varanasi-news-c-20-vns1013-500472-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ड्रोसोफिला तकनीक में प्रशिक्षित हो रहे शिक्षक और शोध छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ड्रोसोफिला तकनीक में प्रशिक्षित हो रहे शिक्षक और शोध छात्र
विज्ञापन
बीएचयू के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से ड्रोसोफिला तकनीक के इस्तेमाल को लेकर शिक्षकों व शोध छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हुई। सात दिवसीय कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के महाविद्यालयों के शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं।
सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इसके लिए केंद्र की स्थापना के लिए पांच वर्ष की अवधि के दौरान दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। यह प्रयोगशाला अपने उच्च कोटि के अनुसंधान के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है। विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान के विशिष्ट आचार्य प्रो. एससी लखोटिया को मुख्य अन्वेषक, सहायक आचार्य डॉ. ऋचा आर्य एवं डॉ. बामा चरण मंडल को सहायक मुख्य अन्वेषक बनाया गया है।