{"_id":"5ef0d1d98ebc3e433a62c370","slug":"teacher-sacked-who-got-job-on-fake-marksheet-and-secretary-of-instrument-cooperative-society-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दो बड़ी कार्रवाईः फर्जी मार्कशीट पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, अनियमितता में साधन सहकारी समिति का सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दो बड़ी कार्रवाईः फर्जी मार्कशीट पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका बर्खास्त, अनियमितता में साधन सहकारी समिति का सचिव निलंबित
Mon, 22 Jun 2020 09:14 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
मऊ में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने सोमवार को मृतक आश्रित कोटे में भर्ती शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। उस पर स्नातक की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर को शिक्षिका के विरुद्घ रानीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
शीला सिंह रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव की रहने वाली है। पति मुन्ना सिंह की मौत होने पर शीला मृतक आश्रित कोटे के तहत सहायक अध्यापक के पद पर 2007 में भर्ती हुई थी। तब से रानीपुर ब्लाक के सादीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात थीं। कुछ दिनों पूर्व किसी ने बीएसए ओपी त्रिपाठी से शिकायत की कि शीला सिंह की स्नातक की मार्कशीट फर्जी है।
बीएसए ने इसकी जांच कराई तो आरोप सही निकला। इसके बाद बीएसए ने शीला को नोटिस जारी किया। 20 जून को बीएसए के सामने उपस्थित हुई शीला अपने पक्ष में कोई साक्ष्य नहीं दे पाईं। इस पर बीएसए ने सोमवार की शाम उन्हें बर्खास्त कर सूचना जिलाधिकारी को भेज दी।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर को शीला के खिलाफ रानीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसकी कापी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले 12 से अधिक शिक्षकों की जांच चल रही है।

सहकारी समिति के सचिव ने खाद वितरण ही नहीं किया था
सस्पेंड
मऊ में सहायक निबंधक सहकारिता ने घोसी ब्लाक क्षेत्र के लुदुही स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव को निलंबित कर दिया है। इससे विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अमर उजाला ने साधन सहकारी समितियों के सचिवों की बरती जा रही अनियमितता को सीरीज के रुप में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
शासन प्रशासन की तरफ से किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी साधन सहकारी समितियों के सचिवों को फरमान जारी किया गया है। लेकिन कई सचिव आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सचिवों के कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए सहायक निबंधक साधन सहकारी समितियां ने कमेटी गठित किया।
कमेटी ने घोसी ब्लाक क्षेत्र के लुदुही स्थित साधन सहकारी समिति में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पकड़ी। एडीओ कोआपरेटिव ने जांच में पाया कि लुदुही साधन सहकारी समिति के सचिव अच्छेलाल द्वारा खाद वितरण ही नहीं किया जाता है। समिति हमेशा बंद रहती है। इसके साथ ही तमाम अनियमितता बरती जाती है।
चेतावनी दिए जाने के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया। एडीओ कोआपरेटिव की रिपोर्ट पर सहायक निबंधक साधन सहकारी समितियां ने समिति के सचिव अच्छेलाल के निलंबन की संस्तुति प्रशासनिक कमेटी को भेजी। प्रशासनिक कमेटी की मुहर लगने के बाद एआर ने साधन सहकारी समिति लुदुही के सचिवको निलंबित कर दिया।
प्रशासनिक कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इस बाबत सहायक निबंधक साधन सहकारी समितियां विवेक कौशल का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक टीम की संस्तुति पर लुदुही साधन सहकारी सचिव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लुदुही को कल्याणपुर साधन सहकारी समिति से संबद्ध कर दिया गया है।