फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tea seller gun shot in nadesar in varanasi

वाराणसी: नदेसर में दिनदहाड़े चाय विक्रेता को गोली मारी, मचा हड़कंप

Sun, 07 Mar 2021 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Mar 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Tea seller gun shot in nadesar in varanasi
घटना के बाद हालचाल लेने अस्पताल जाते हुए एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में रविवार की दोपहर चाय विक्रेता अशोक गुप्ता को गोली मारने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अशोक को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अशोक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस वारदात की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, असलहे से निकली गोली चाय विक्रेता अशोक के कंधे में लगी है। पुलिस वारदात की वजह पुरानी रंजिश सहित अन्य कारणों को मान कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी अमित पाठक मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में घायल चाय विक्रेता का हालचाल जानने पहुंचे हैं। उधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी और फिर उन्होंने अशोक को लहूलुहान देखा तो घटना की जानकारी हुई। फिलहाल यह समझ नहीं आया कि गोली मारने वाले कौन थे और क्यों फायरिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed