{"_id":"5f5648d78ebc3ea3e2210cf1","slug":"talak-given-to-wife-in-jaunpur-fir-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: दो बच्चों के पिता ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: दो बच्चों के पिता ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
Mon, 07 Sep 2020 11:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी दो बच्चों के पिता ने सोमवार को पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ तलाक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मोहम्मद अजीज की पुत्री अनीशा बानो की शादी दस साल पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी नूर मोअज्जम उर्फ शम्सुद्दीन के साथ हुई थी। इस दौरान उसने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में अनीशा ने कहा है कि उसका पति शराबी है। वह अक्सर उसकी पिटाई करता है। सोमवार को उसने छोटे से विवाद में तीन तलाक बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन