फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tabligi Jamaat people returned to quarantine of purvanchal's district

कोरोना वायरस: दिल्ली के निजामुद्दीन से तब्लीगी जमात से लौटे लोगों को किया गया होम क्वारंटीन

Wed, 01 Apr 2020 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Tabligi Jamaat people returned to quarantine of purvanchal's district
पूर्वांचल जिले के लोगों को किया गया होम क्वारंटीन। - फोटो : amar ujala

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण मिलने से देश में हड़कंप मच गया है। यहां शामिल लोग विदेशों और देश के कई राज्यों से आए थे। इसके बाद यहां से बहुत से लोग अपने राज्यों को वापस लौट गए थे। पूर्वांचल में भी कई लोग वापस आए हैं। प्रशासन ऐसे लोगों की पहचान कर रहा है। जिनकी पहचान हो गई है उनको होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल बनारस के 5 लोगों की दिल्ली में थर्मल स्क्रीनिंग कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इधर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें इनके घर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। जिले के मदनपुरा, रामनगर, चौबेपुर के जो लोग जलसे में शामिल होने गए थे उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटी रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


भदोही :
तब्लीगी जमात में शिरकत कर भदोही जिले की एक मस्जिद के गेस्ट हाउस से 11 बांग्लादेशियों समेत 14 लोग पकड़े गए हैं। इन्होंने इस बारे में उलेमा को कोई सूचना नहीं दी थी। ये लोग 28 दिनों से यहां ठहरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही ऐसे और लोगों की तलाश की जा रही है। सभी 14 लोगों को उसी गेस्ट हाउस में क्वारंटीन कर दिया गया है। उधर जलसे में शामिल होने वालों में भदोही के जिस शख्स का नाम लिया जा रहा है, वह अभी तक भदोही नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है, उसकी खोज में खुफिया एजेंसियां लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर :
जिले में भी निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से लौटने वाले 12 जमाती खेतासराय के मानीकला गांव में मिले हैं। अलग-अलग जिलों के यह जमाती 17 मार्च से यहां रह रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं जा सके। स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सभी को शाहगंज के सर सैयद कॉलेज में बने आश्रय स्थल में 14 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है।

इसके पहले मंगलवार को जौनपुर में मिले 34 और बदलापुर से मिले 7 जमाती को भी अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन में रखकर प्रशासन निगरानी कर रहा है। प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण में सभी की तबीयत सामान्य मिली है। उधर, मंगलवार को लाल दरवाजा मस्जिद के पास से पकड़े गए 14 बांग्लादेशी सहित 16 लोगों पर केस दर्ज करने के बाद शिया कॉलेज परिसर में क्वारंटीन में रखकर निगरानी की जा रही है।

मऊ :
जिले में अभियान में विभिन्न घरों में पनाह लिए 117 लोगों को पकड़ा गया। सभी को लिटिल फ्लॉवर स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। पकड़े गए लोगों में 14 लोग बिजनौर, 16 लोग मुरादाबाद से, 13 लोग मुंबई से, 15 मेरठ से, 15 लोग सलेमपुर दिल्ली से, 14 लोग इदारपुर पुरानी दिल्ली से, 25 व्यक्ति मेरठ से आकर जिले में रुके हैं। इसमें 15 लोगों ने दिल्ली के मरकज में हिस्सा लिया था और 10 मार्च को यहां आए थे। जांच में सभी सही पाए गए हैं।

मिर्जापुर :
निजामुद्दीन में धार्मिक जलसे में भाग लेकर मिर्जापुर जिले में 23 लोग लौटे हैं। सभी नगर के दो मस्जिदों में रुके हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार की रात को सभी के स्वास्थ्य की जांच की। किसी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। सभी को मस्जिद में क्वारंटीन में रखा गया है।

आजमगढ़ :
निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में शामिल होकर के पिछले 21 मार्च को मुबारकपुर और सरायमीर में 8 लोग वापस लौटे थे। इसके बाद भी उन्होंने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी। मामला पकड़ में आने के बाद डीएम के निर्देश पर मुबारकपुर के एक व्यक्ति पर एफआईआर करने के साथ ही सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटी किया गया है।

मुबारकपुर की नईपुर सीखड़ी निवासी 21 मार्च को कैफियात एक्सप्रेस से 7 और लोगों के साथ आजमगढ़ पहुंचे थे। सभी गांव के मदरसे में रुके हुए थे। इसमें एक व्यक्ति राजस्थान का, चार व्यक्ति गाजियाबाद के और एक व्यक्ति आंध्र प्रदेश का शामिल है। इसके अलावा आजमगढ़ के सरायमीर और शहर कोतवाली क्षेत्र के 8 लोग मरकज में शामिल होने के बाद अभी हाथरस में ही रुके हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। और भी लोगों के शामिल होकर लौटने की सूचनाएं हैं, जिसके बारे में विभिन्न स्तरों पर जांच कराई जा रही है।

चंदौली :
जिले में फिलहाल निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात से कोई नहीं गया था। अभी तक जिला और पुलिस प्रशासन के पास वहां से लौटने वालों की भी कोई सूची या शिकायत नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन मस्जिदों में गोपनीय तरीके से तलाश करा रही है। खुफिया एजेंसी भी निजामुद्दीन जलसे के मामले में अपने स्तर से छानबीन कर रही है। इसके अलावा जिले में पीडीडीयू नगर में बाहर से आए जिले के 202 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं चहनिया के बैराठ स्थित नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है लेकिन वहां कोई अब तक आया नहीं है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं सील हैं और पूरे जनपद के बाजारों, कस्बों, चट्टी-चौराहों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed