फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   swiggy will start online food delivery during lockdown in varanasi

वाराणसी: लॉकडाउन के बीच खाना है बाहर का खाना, तो चिंता किसी बात की, फूड डिलिवरी की सुविधा है न

Wed, 01 Apr 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Apr 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
swiggy will start online food delivery during lockdown in varanasi
स्विगी - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान आप घर बैठे ही बाहर होटल-रेस्टोरेंट का खाना मंगाकर खा सकते हैं। जनता कर्फ्यू के बाद से ही बनारसी खानपान से दूर रहने वाले शौकीन अब कचौड़ी और जलेबी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। डीएम के आदेश पर ऑनलाइन फूड कंपनी स्विगी ने यह सुविधा शहर में शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से चयनित होटल व रेस्टोरेंट से आप ऑर्डर कर सकते हैं। शहर के पांच जोन में शुरू हुई फूड डिलीवरी सुविधा में पूरी सावधानी बरती जा रही है। डिलीवरी मैन मास्क और सैनेटाइजर से लैस होकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में 1000 से 1200 लोगों ने होटल व रेस्टोरेंट के खाने का ऑर्डर किया। शहर के लंका, बीएचयू, भेलूपुर, सिगरा, नदेसर, पांडेयपुर व आशापुर इलाके में  फूड डिलीवरी की सुविधा है। शहर में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास पैसा तो है लेकिन वह घर पर खाना बनाने में सक्षम नहीं है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके घर में एक या दो सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों की सहायता के लिए जिलाधिकारी कौशलराज  शमा ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी की सुविधा को शुरू कराया और शहर के विभिन्न इलाकों के होटल और रेस्टोरेंट को सिर्फ ऑनलाइन फूड डिलीवरी के लिए ही खोलने की परमिशन दी है।

स्विगी के एरिया मैनेजर रोहित दुबे ने कहा कि स्विगी की ओर से 50 डिलीवरी मैनों को पास जारी किया गया है। हालांकि कंपनी के अधिकारियों के अनुसार यह संख्या शहर के लिए कम पड़ रही है। सावधानी के साथ डिलीवरी ब्वॉय काम कर रहे हैं। सभी मास्क पहन और सैनिटाइजर साथ लेकर चल रहे हैं। इस सुविधा में डिलीवरी मैन और ग्राहक के बीच कोई संपर्क नहीं हो रहा है। फूड ऑर्डर के साथ ही पैसा ऑनलाइन जमा हो जा रहा है। कैश ऑन डिलीवरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed