फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swarnim sharad mahotsav in varanasi singer nikunj kaamra songs bhajan in rudraksh audience immersed

वाराणसी: स्वर्णिम शरद महोत्सव में सजी प्रभु की झांकी, निकुंज कामरा के भजनों की रसधार में डूबे रहे श्रोता

Sun, 19 Dec 2021 12:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 12:58 PM IST
सार

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को मुख्य अतिथि बैजनाथ भालोटिया व रमेश कुमार चौधरी, दीपक बजाज ने दीप जलाकर स्वर्णिम शरद महोत्सव की शुरुआत की। 

विज्ञापन
Swarnim sharad mahotsav in varanasi singer nikunj kaamra songs bhajan in rudraksh audience immersed
भजन गायिका निकुंज कामरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सखी री बांके बिहारी से हमारी लड़ गई अखियां, बचाई थी बहुत लेकिन निगोड़ी लड़ गई अखियां... की धुन जब दिल्ली की भजन गायिका निकुंज कामरा ने छेड़ी तो श्याम भक्त भी झूम उठे। श्री श्याम मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर शनिवार को श्री श्याम मंडल की ओर से आयोजित स्वर्णिम शरद महोत्सव की शाम हर किसी के लिए यादगार रही।

विज्ञापन


श्याम भजनों की रसधार में देर शाम तक श्रोता आनंद उठाते रहे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को मुख्य अतिथि बैजनाथ भालोटिया व रमेश कुमार चौधरी, दीपक बजाज ने दीप जलाकर स्वर्णिम शरद महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद निकुंज कामना ने श्याम धुन की रसभरी फुहार की बरसात से श्याम भक्तों के  अंतर्मन को भिगो दिया।
विज्ञापन



पूरा हाल हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। आरुषि गंभीर ने भजन लूट के ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर, जय जय श्यामा जय जय श्याम जय जय श्री वृंदावन धाम..., मेरो प्यारो नंदलाल किशोरी राधे... के भजनों से सबका मन मोह लिया। कोलकाता से आए मालियों ने श्री श्याम प्रभु की अद्भुत झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Swarnim sharad mahotsav in varanasi singer nikunj kaamra songs bhajan in rudraksh audience immersed
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में श्रोताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रभु को 56 प्रकार का भोग लगाकर भक्तों में वितरण हुआ। रात्रि में प्रभु की आरती उतारी गई। इस दौरान बैजनाथ भालोटिया, रमेश कुमार चौधरी, महावीर प्रसाद बजाज, सुमन कुमार सिंधी, प्रमोद कुमार बजाज, राजेश तुलस्यान, शिव कुमार लोहिया, दीपक बजाज, अजय खेमका, सुरेश तुलस्यान, प्रमोद बजाज, पवन अग्रवाल, पंकज तोदी, अजय यादुका, कन्हैया लोहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed