फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Avimukteshwaranand reached the court in the case of retaliation hearing on the bail wil be tomorrow

Varanasi: प्रतिकार यात्रा मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, सरेंडर होने के बाद कोर्ट से अंतरिम जमानत

Thu, 22 Dec 2022 04:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Dec 2022 04:16 PM IST
सार

वाराणसी में प्रतिकार यात्रा में हुए बवाल मामले में आरोपी  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार को जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने अंतरिम जमानत स्वीकार करते हुए 20 हजार के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Swami Avimukteshwaranand reached the court in the case of retaliation hearing on the bail wil be tomorrow
वाराणसी कोर्ट परिसर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल पुराने अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान बवाल मामले में आरोपी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अविमुक्तेश्वरानंद की अंतरिम जमानत अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर ली। वे विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट की कोर्ट रिक्त होने के कारण जिला जज की अदालत में सुबह 11 बजे हाजिर हुए। डीजीसी आलोकचंद्र शुक्ला के अनुसार नियमित जमानत अर्जी पर 23 दिसंबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पांच अक्तूबर 2015 को मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान से प्रतिकार यात्रा निकाली गई थी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगे-आगे भी एक जत्था चल रहा था।

विज्ञापन

गोदौलिया चौराहे पर हुआ था बवाल

गोदौलिया चौराहे पर बवाल और आगजनी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप पत्र के पहले आरोपी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अरेस्ट स्टे लिया था।

आरोप पत्र आने के बाद आरोपी समेत कई लोगों के खिलाफ पहले समन फिर वारंट जारी हुआ। कोर्ट में पेश नहीं होने पर कुर्की का आदेश भी हो चुका था। इसके बाद आरोपी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई, जो अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी थी।

इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत की गुहार लगाई और अंतरिम जमानत पर रिहा हुए। उनकी तरफ से अधिवक्ता धीरेंद्र नाथ शर्मा, प्रभुनरायण पांडेय, बच्चा द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, ब्रजेश मिश्र आदि ने पैरवी की।

राजनीतिक विद्वेष से दर्ज कराया गया मुकदमा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भारतीय नागरिक होने के कारण कोर्ट का सम्मान और कानून का पालन करना नैतिक दायित्व है। कोर्ट ने हाजिर होने की अपेक्षा की, हम प्रस्तुत हो गए। प्रकरण के बाबत कहा कि सब जानते हैं कि हम लोग किसी भी तरह के अपराध में संलिप्त नहीं रहे, राजनीतिक विद्वेष वश तत्कालीन सरकार ने मुकदमा कायम कराया। अदालत से फरार होने की जानकारी मिली, तब हम हाजिर हो गए। जानबूझकर कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed