फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suspicious death of two youths at different places in varanasi police engaged in investigation

वाराणसी: अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की संदिग्ध हाल में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Apr 2022 02:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Apr 2022 02:44 PM IST
सार

वाराणसी के ककरमत्ता और रवींद्रपुरी स्थित मलिन बस्ती के समीप रविवार सुबह दो युवकों के शव मिले। दोनों ही युवक शनिवार रात घर से गायब थे। 

विज्ञापन
Suspicious death of two youths at different places in varanasi police engaged in investigation
एंबलेंस में रखा शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह और भेलूपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दो युवकों के शव मिले। दोनों की ही मौत संदिग्ध हाल में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंडुवाडीह क्षेत्र के ककरमत्ता में फुटपाथ पर ककरमत्ता उत्तरी निवासी हर्षित (23) का शव मिला। वह रात में ही घर से निकला था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह चितईपुर की तरफ से आया और ककरमत्ता में बाइक रोक कर फुटपाथ पर बैठ गया। एक ऑटो चालक से पानी मांगा और वहीं पर लेट गया। जिसके बाद उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हर्षित के परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित मलिन बस्ती के समीप सड़क किनारे अनिल पटेल (35) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मृतक के मृतक के पिता और भाई मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता हनुमान शरण पटेल और छोटे भाई पारस ने इंस्पेक्टर भेलूपुर को बताया कि अनिल की दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों पत्नियों से रिश्ता खत्म हो गया था। अनिल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह बढई का काम करता था। अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह शनिवार रात 9 बजे लंका स्थित अपने घर से निकला था। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed