{"_id":"5ed3f9568ebc3e9021209742","slug":"suspension-action-on-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रेंजर समेत तीन लोगों पर निलंबन की कार्रवाई, सोनभद्र में पेड़ों की अवैध कटान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रेंजर समेत तीन लोगों पर निलंबन की कार्रवाई, सोनभद्र में पेड़ों की अवैध कटान का मामला
Mon, 01 Jun 2020 12:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर वन रेंज काचन गांव से सटे खाटाबरन जंगल के कंपार्ट संख्या आठ में बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान के मामले में वन रेंजर समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया। म्योरपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार अनपरा के रेंजर को दे दिया गया।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चांद प्रकाश जैन की शिकायत पर शासन ने लखनऊ से नोडल अधिकारी मुख्य वन संरक्षक पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम खाटाबरन जंगल के कंपार्ट संख्या आठ में पेड़ों की अवैध कटान की जांच के लिए भेजी थी। टीम ने कुछ जगहों पर खुद जांच की और पांच टीमों से जांच भी कराई।
विज्ञापन
टीम ने रिपोर्ट तैयार कर शुक्रवार की शाम प्रधान मुख्य वन संरक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में वन रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन, वन दरोगा विशंभर पटेल और वनरक्षक अरविंद तिवारी की लापरवाही सामने आई। टीम में मुख्य वन संरक्षक प्रयागराज राजीव मिश्रा, वाराणसी के एसडीओ दिनेश कुमार सिंह तथा सोनभद्र डीएफओ संजीव सिंह शामिल थे। रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि उच्चस्तरीय टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर से ही म्योरपुर के रेंजर समेत तीन लोगों के निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन