Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Suryagrahan solar eclipse Shri Kashi Vishwanath Temple doors will remain closed for six hours Use caution during eclipse in varanasi
{"_id":"5eedd34b8ebc3e4316321199","slug":"suryagrahan-solar-eclipse-shri-kashi-vishwanath-temple-doors-will-remain-closed-for-six-hours-use-caution-during-eclipse-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सूर्यग्रहण के समय छह घंटे तक बंद रहेंगे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट, ग्रहणकाल में बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सूर्यग्रहण के समय छह घंटे तक बंद रहेंगे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट, ग्रहणकाल में बरतें सावधानी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यग्रहण में छह घंटे बंद रहेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट सूर्यग्रहण पर छह घंटे तक बंद रहेंगे। 21 जून को ग्रहण के कारण मध्याह्न भोग आरती को छोड़कर सभी आरती अपने नियम समय पर संपन्न होंगी। रविवार को बाबा के मंदिर के कपाट सुबह 9 बजे से 2:04 बजे तक बंद रहेंगे।
2 of 4
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि सूर्यग्रहण के कारण 21 जून को होने वाली मध्याह्न भोग आरती सूतक पूर्ण होने के बाद की जाएगी। इसमें बाबा को केवल फलाहार का भोग लगेगा। भोग आरती संपन्न होने के बाद बाबा के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
3 of 4
काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रहणकाल में बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि जिन जातकों को शनिग्रह की अढ़ैया अथवा साढ़ेसाती हो या जन्मकुंडली के अनुसार ग्रहों की महादशा, अंतर्दशा या प्रत्यंतरदशा प्रतिकूल हो और सूर्य के साथ राहु या केतु हों। उन्हें ग्रहणकाल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सूर्य से संबंधित मंत्र का मानसिक जाप करें तथा आदित्यहृदय स्त्रोत या गायत्री मंत्र का जप करें। ग्रहण आद्रा नक्षत्र और मिथुन राशि पर लगेगा, जिसकी वजह से मिथुन राशि विशेष प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
solar eclipse 2020
- फोटो : अमर उजाला।
शनिवार की रात को ही लग जाएगा सूतक
ज्योतिषाचार्य दीपक मालवीय के अनुसार रविवार को होने वाले सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानी शनिवार की रात को 10 बजे से ही शुरू हो जाएगा जो कि ग्रहण के साथ दोपहर 2:30 पर खत्म होगा। इसलिए सुबह सामान्य स्नान करें। सुबह दान और पूजा-पाठ नहीं किए जा सकेंगे। लेकिन ग्रहण खत्म होने के बाद किए गए दान का विशेष महत्व रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।